फोटो-12परिचय- महिला की गोद में लावारिस नवजात.सदर, दरभंगा : एक नवजात शिशु को ग्रामीणों ने विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान के हवाले किया. मंगलवार को मब्बी पुलिस के समक्ष नवजात को संस्थान को सौंपा गया है. तीन दिन पूर्व ही शाहवाजपुर पंचायत के चकभोलका निवासी रामकुमार महतो की पत्नी सुशीला देवी को अपने ही गांव के बसबिट्टी मेें नवजात शिशु फें का मिला था. वह उसे उठाकर घर ले आयी. हालांकि बच्चा मिलने की खबर फैलने से उसे गोद लेने के लिये कई लोग सामने आ गये. वहां बच्चे को लेने के लिए मारामारी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थानीय मुखिया मदन कुमार मंडल की पहल पर मब्बी ओपी अध्यक्ष महादेव कामती महिला पुलिस के सहयोग से सोमवार की शाम बच्चे को थाना ले आये. दूसरी ओर, एक मां की ऐसी करतूत से क्षेत्र के लोग हैरत में हैं. साथ ही इसे लेकर तरह तरह की चर्चा भी की जा रही है.
चाइल्ड लाईन को सौंपा नवजात शिशु
फोटो-12परिचय- महिला की गोद में लावारिस नवजात.सदर, दरभंगा : एक नवजात शिशु को ग्रामीणों ने विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान के हवाले किया. मंगलवार को मब्बी पुलिस के समक्ष नवजात को संस्थान को सौंपा गया है. तीन दिन पूर्व ही शाहवाजपुर पंचायत के चकभोलका निवासी रामकुमार महतो की पत्नी सुशीला देवी को अपने ही गांव के […]
