ेकैंपस- आरक्षण रोस्टर के उल्लंघन की उच्चस्तरीय जांच की मांग

लनामिवि मुख्यालय पर 5 सूत्री मांगों को लेेकर आंबेेदकर युवा केंद्र ने दिया धरनाफोटो-3परिचय- लनामिवि मुख्यालय पर धरना देते आंबेदकर युवा केंद्र के कार्यकर्ता.दरभंगा : लनामिवि में नियुक्ति व प्रोन्नति में आरक्षण रोस्टर के उल्लंघन की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों व कर्मियोंं के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की […]

लनामिवि मुख्यालय पर 5 सूत्री मांगों को लेेकर आंबेेदकर युवा केंद्र ने दिया धरनाफोटो-3परिचय- लनामिवि मुख्यालय पर धरना देते आंबेदकर युवा केंद्र के कार्यकर्ता.दरभंगा : लनामिवि में नियुक्ति व प्रोन्नति में आरक्षण रोस्टर के उल्लंघन की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों व कर्मियोंं के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को आंबेदकर युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने सचिव विजय कुमार पासवान के नेतृत्व में विवि मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. पांच सूत्री मांगों के समर्थन में धरना को संबोधित करते हुए सचिव श्री पासवान ने कहा कि विवि में अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ी जाति के आरक्षित बैकलॉग कोटा पर विवि द्वारा आरक्षण रोस्टर क्लीयरेेंस होने के दो माह बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है. उन्होंने इसके लिए शीघ्र विशेष भरती अभियान चलाने की मांग की, साथ ही जब तक बैकलॉग कोटा पर नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक आउटसोर्स या अन्य श्रोत से नियुक्ति नहीं करने की मांग भी की गयी. विवि एवं महाविद्यालयों मेें छात्रवृत्ति कोषांग का गठन कर अलग से कार्यालयांे एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की मांग के साथ ही लगातार दस वर्षों से एक ही महाविद्यालय में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का स्थानांतरण की मांग भी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >