स्कूलों में आयोजित हुए मॉकड्रिल

झूको, ढको व पकड़ों से हो सकता है भूकंप से बचाव दरभंगा: केवटी प्रखंड के स्कूलों में मंगलवार को प्राकृतिक आपदा भूकंप से बचाव के लिए बच्चों के बीच मॉकड्रिल आयोजित किया गया. इसमें स्कूली बच्चांे ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रखंड में आयोजित इस कार्यक्रम का गहन अनुश्रवण प्रखंड के बीइओ कृष्ण कुमार, बीआरसीसी […]

झूको, ढको व पकड़ों से हो सकता है भूकंप से बचाव दरभंगा: केवटी प्रखंड के स्कूलों में मंगलवार को प्राकृतिक आपदा भूकंप से बचाव के लिए बच्चों के बीच मॉकड्रिल आयोजित किया गया. इसमें स्कूली बच्चांे ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रखंड में आयोजित इस कार्यक्रम का गहन अनुश्रवण प्रखंड के बीइओ कृष्ण कुमार, बीआरसीसी एवं सीआरसीसी ने किया. वहीं स्कूलों में मॉकड्रिल का नेतृत्व प्रशिक्षित नोडल शिक्षक ने किया. स्कूली बच्चों को भूकंप आने पर अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सहपाठियों की सहायता के उपाय का रिहर्सल कराया गया. जबकि प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए विभिन्न उपसमिति के गतिविधियों की जानकारी देते हुए इसका पूर्वाभ्यास कराया गया. मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा योजना के तहत इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड बीइओ कृष्ण कुमार ने किया. श्री कुमार मध्य विद्यालय नवटोली, दुधिया, कदमटोली आदि का निरीक्षण कर मॉकड्रिल का जायजा लिया. जबकि बीआरसीसी नवल कुमार झा मध्य विद्यालय केवटी, सीआरसीसी विनोद कुमार चौधरी मवि पचाढ़ी, मोहन दास ने मवि कोयला स्थान संकुलाधीन स्कूलों का अनुश्रवण किया. बताते चलंे कि जिला से प्रखंडवार कैलेंडर निर्धारित कर स्कूलों में सुरक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को केवटी प्रखंड के लिए तिथि निर्धारित थी. मॉकड्रिल में भूकंप से बचाव के लिए झूको, ढको व पकड़ो तथा अगलगी से बचाव के लिए रूको, लेटो व उलट-पुलट करो की रणनीति बतलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >