निदेशक ने की एटीएम व कार्यपालक सहायकों के साथ बैठक

/रफोटो-9परिचय- बैठक करते आत्मा परियोजना के निदेशक पूर्णेंदु नाथ झा व अन्य.बहादुरपुर, दरभंगा : आत्मा परियोजना के नये निदेशक पूर्णेंदु नाथ झा ने मंगलवार को सभी प्रखंडों के एटीएम व कार्यपालक सहायकों के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने वित्तीय वर्ष 2015-16 के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन संबंधित कई दिशा निर्देश दिये. इसमें सभी स्तर के किसान […]

/रफोटो-9परिचय- बैठक करते आत्मा परियोजना के निदेशक पूर्णेंदु नाथ झा व अन्य.बहादुरपुर, दरभंगा : आत्मा परियोजना के नये निदेशक पूर्णेंदु नाथ झा ने मंगलवार को सभी प्रखंडों के एटीएम व कार्यपालक सहायकों के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने वित्तीय वर्ष 2015-16 के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन संबंधित कई दिशा निर्देश दिये. इसमें सभी स्तर के किसान प्रशिक्षण जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राज्य के बाहर के कृषि क्षेत्र में प्रत्यक्षण, कृषक हित समूह का गठन, खाद्य सुरक्षा समूह महिला का गठन एवं किसान गोष्ठी आदि योजनाएं को एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यालय में प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को एटीएम के माध्यम से प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति का गठन अविलंब करने का निर्देश दिया गया, साथ ही जिले के प्रत्येक राजस्व ग्राम से कम से कम दो सौ किसानों का बायोडाटा तैयार करने को कहा गया, ताकि आने वाले समय में सरकार द्वारा दी जाने वाले कृषि योजनाओं का लाभ दिया जा सके. बैठक में सहायक अनुसंधान पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद, आत्मा के सुमन कुमार सहित सभ प्रख्ंाडों के एटीमए एवं कार्यपालक सहायक उपस्थित थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >