बयानों में नियमित है शैक्षणिक सत्र

विलंब से चल रहे स्नातक व स्नातकोत्तर के सत्र, छात्रों में रोष दरभंगा : एक दौर था जब अनियमित शैक्षणिक सत्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की पहचान बन चुकी थी. हालात ऐसे थे कि छात्र विश्वविद्यालय में नामांकन कराने से भी कतराते थे और अपनी उच्च शिक्षा के लिए अन्य विश्वविद्यालयों का सहारा लेते थे. […]

विलंब से चल रहे स्नातक व स्नातकोत्तर के सत्र, छात्रों में रोष
दरभंगा : एक दौर था जब अनियमित शैक्षणिक सत्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की पहचान बन चुकी थी. हालात ऐसे थे कि छात्र विश्वविद्यालय में नामांकन कराने से भी कतराते थे और अपनी उच्च शिक्षा के लिए अन्य विश्वविद्यालयों का सहारा लेते थे.
2010-13 के दौरान तत्कालीन विवि प्रशासन के प्रयास से विवि के शैक्षणिक सत्र को पटरी पर लाने की कोशिश की गयी. लेकिन एक बार फिर शैक्षणिक सत्र बेपटरी हो चुका है.
आलम यह है कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की सभी परीक्षाएं विलंब से चल रही है. इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है. छात्रों की माने तो विवि के अनियमित सत्र के कारण वे दूसरे प्रदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के अवसर से वंचित हो रहें हैं.
वहीं 2012 के उपरांत पीआरटी की परीक्षा का आयोजन भी नहीं हो पाया है. हालांकि, इस बीच विवि के वरीय अधिकारी लगातार सार्वजनिक मंचों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नियमित सत्र का वादा करते रहे, पर विवि में परीक्षाओं की स्थिति कुछ अलग ही तसवीर पेश कर रही है. ऐसे में तो यही कहा जा सकता है कि वादों में तो विवि का शैक्षणिक सत्र नियमित हुआ, पर इसे वास्तविक रूप देना अभीभी बांकी है.
बेपटरी हुआ स्नातक का सत्र
लनामिवि में स्नातक के सभी खंडों के सत्र बेपटरी हो चुकें हैं. स्नातक के सत्र 2012-15 के तृतीय खंड की परीक्षा अभी तक संपन्न नहीं हो पायी है. इसकी विशेष प्रायोगिक परीक्षा 13 जुलाई से शुरू हुई है. जानकारों की माने तो सितंबर से पहले तृतीय खंड के परीक्षा परिणाम आने की संभावना नहीं दिखती. उसके बाद दशहरा, दीवाली, छठ आदि पर्व आ जायेंगे. इसके परिणाम आने के बाद ही पीजी के नये सत्र की शुरु आत हो सकती है.
स्नातक सत्र 2013-16 के द्वितीय ख्ांड (2014-15) की परीक्षा भी अभी तक शुरू नहीं हो पायी है. हालांकि 21 जुलाई से परीक्षा की घोषणा की गयी है. वहीं सत्र 2014-17 के प्रथम खंड (2014-15) के परीक्षा की प्रक्रिया भी अभी तक शुरू नहीं हो पायी है.
2012 के बाद नहीं हुई पीआरटी परीक्षा
लनामिवि में 2012 के बाद से अबतक पीएचडी में पंजीयन के लिए होने वाली पीआरटी परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है. जानकारों की मानें तो इससे विवि में शोध कार्य ठप होते जा रहे हैं.
वहीं पीएचडी के लिए जारी 2009 के रेगूलेशन के आधार पर अब तक केवल एक बार 2012 में पीआरटी परीक्षा हुई है. वहीं 2012 की परीक्षा के आधार पर पंजीयन की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है. इस कारण परेशानी होने है.
सत्र नियमित करने का चल रहा प्रयास
शैक्षणिक सत्र थोड़ा विलंब हो चुका है. इसके पीछे कई कारण है. पीजी (2013-15) के नामांकन में ही विलंब हो गया था, जिसके कारण सत्र नियमित नहीं हो सका. हालांकि शैक्षणिक सत्र को नियमित करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है. स्नातक तृतीय खंड का परीक्षाफल 20 अगस्त से पूर्व प्रकाशित कर दिया जायेगा. स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा 21 जुलाई से शुरू हो रही है.
वहीं प्रथम खंड का परीक्षा फार्म अगस्त में भरा जायेगा. सुपरवाइजर की कमी के कारण पीआरटी परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया है. शिक्षक अवकाश प्राप्त करते जा रहे हैं, नये शिक्षकों की बहाली नहीं हो रही है. जो योग्य शिक्षक हैं उनके निरीक्षण में पर्याप्त रिसर्च चल रहे हैं. 2015 में पीआरटी परीक्षा संभावित है.
डा. कुलानंद यादव, परीक्षा नियंत्रक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >