दरभंगा : नगर भाजपा के बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, वार्ड अध्यक्ष, मंच मोर्चा के पदाधिकारी की बैठक शुभंकरपुर में नगर अध्यक्ष प्रमोद शरण साहु की अध्यक्षता में हुई. कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि आगामी 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में आयोजित परिवर्त्तन रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. उन्होंने इस रैली में शहरी विधानसभा क्षेत्र से 5 हजार कार्यकत्र्ताओं को वहां पहुंचने का आह्वान किया.
बैठक में अमूल चंद्र पोद्दार, घनश्याम राय, जितेंद्र ठाकुर, राजू तिवारी, सज्जन महासेठ, मनोज महतो, विनीत कुमार वर्मा, सुजीत मल्लिक, मीना झा, राज कुमार सहनी, विनोद बिहारी, संतोष झा सहित दर्जनों कार्यकत्र्ता शामिल थे.
