नदी में डूबने से बालक की मौत

कुशेश्वरस्थान पूर्वी : प्रखंड के सुघराईन पंचायत में सोमवार को कमला नदी में स्नान के दौरान 9 वीर्षय बालक की मौत नदी डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार मिंटू मुखिया का 9 वर्षीय पुत्र कृष्णा घर के बगल स्थित कमला नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने गाया. नहाने के क्रम में बाढ़ के […]

कुशेश्वरस्थान पूर्वी : प्रखंड के सुघराईन पंचायत में सोमवार को कमला नदी में स्नान के दौरान 9 वीर्षय बालक की मौत नदी डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार मिंटू मुखिया का 9 वर्षीय पुत्र कृष्णा घर के बगल स्थित कमला नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने गाया. नहाने के क्रम में बाढ़ के पानी से उफनाई नदी में पंाव फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया. कृष्णा के साथ स्नान कर रहे युवकों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीणों ने घंटों अथक प्रयास से कृष्णा की लाश नदी से बरामद किया गया. परिजनों ने इसकी सूचना सीओ नरेंद्र कुमार एवं तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष को दी. सीओ नरेंद्र कुमारने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों द्वारा मोबाइल से सूचना दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >