भूमि विवाद में मारपीट

सिंहवाड़ा : थाना क्षेत्र के कटासा गांव में सोमवार को भूमि विवाद में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में शिक्षक खालिद मुश्ताक घायल हो गए तथा उनके भाई पंचायत समिति सदस्य राशिद मुश्ताक के साथ भी मारपीट की गई. इस घटना को लेकर पंसस ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही […]

सिंहवाड़ा : थाना क्षेत्र के कटासा गांव में सोमवार को भूमि विवाद में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में शिक्षक खालिद मुश्ताक घायल हो गए तथा उनके भाई पंचायत समिति सदस्य राशिद मुश्ताक के साथ भी मारपीट की गई. इस घटना को लेकर पंसस ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही मो हारु ण एवं मो रउफ पर मारपीट का आरोप लगाया है. आरोप लगाया है कि पंसस के जमीन को जबरन जोत रहा था. जब मना करने गए तो मारपीट करने लगे, पुलिस ने जुताई में लगी ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चालक फरार हो गया है, प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है . मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >