राजभवन मार्च को लेकर पटना पहुंचे कार्यकर्तादरभंगा : राजद कार्यकर्ताओं का जत्था नेताओं की अगुआई में सोमवार की सुबह पटना के लिए रवाना हुआ. राजद कार्यकर्ता केंद्र सरकार की भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ तथा कराये गये जातिगत जनगणना को लागू करने को लेकर आयोजित राजभवन मार्च के लिए रवाना हुए. जत्था राजद महासचिव गंगाराम यादव उर्फ गोप के नेतृत्व में रवाना हुआ. इसमें पूर्व युवा राजद जिलाध्यक्ष सुभाष महतो, पार्षद किशोर कुमार प्रजापति, प्रकाश कुमार ज्योति, उमेश राय, विष्णुचंद्र पप्पू सहित बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ता गोपाल लाल देव, वीरेंद्र यादव, नंद झा, ललित यादव, प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ट नारायण यादव, मो. रज्म आदि शामिल थे. इस मौके पर राजद महासचिव ने कहा कि जब पशु व अन्य जानवरों की गणना होती है, तो जातियों की गणना क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि जबतक जाति जनगणना लागू नहीं होती तबतक आंदोलन जारी रहेगा. दूसरी ओर युवा राजद कार्यकर्ताओं का काफिला लहेरियासराय स्थित जिला परिषद के डाकबंगला परिसर में जिलाध्यक्ष मो. कलाम के नेतृत्व में रवाना हुआ. इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो. कलाम ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लेने और जातिगत गणना लागू किये जाने तक आंदोलन जारी रहेगा. इस मौके पर जिप सदस्य हीरा दास, मो. रजा, मो. नेसार आदि मौजूद थे.
जत्थों में रवाना हुए राजद कार्यकर्त्ता
राजभवन मार्च को लेकर पटना पहुंचे कार्यकर्तादरभंगा : राजद कार्यकर्ताओं का जत्था नेताओं की अगुआई में सोमवार की सुबह पटना के लिए रवाना हुआ. राजद कार्यकर्ता केंद्र सरकार की भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ तथा कराये गये जातिगत जनगणना को लागू करने को लेकर आयोजित राजभवन मार्च के लिए रवाना हुए. जत्था राजद महासचिव गंगाराम […]
