21-25 तक बंटेगी पोशाक राशि

दरभंगा: बाल विकास परियोजना से जुड़े आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोशाक राशि का वितरण जल्द कराया जायेगा. इसकी तिथि घोषित कर जिले में एक साथ इसका वितरण कराया जायेगा. यह बातें डीपीओ बालाकांत पाठक ने प्रभात खबर से बातचीत के क्रम में बताया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर 40 बच्चों के बीच पोशाक राशि […]

दरभंगा: बाल विकास परियोजना से जुड़े आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोशाक राशि का वितरण जल्द कराया जायेगा. इसकी तिथि घोषित कर जिले में एक साथ इसका वितरण कराया जायेगा. यह बातें डीपीओ बालाकांत पाठक ने प्रभात खबर से बातचीत के क्रम में बताया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर 40 बच्चों के बीच पोशाक राशि के रूप में 250-250 रुपये दिये जाते हैं. उन्होंने कहा कि जिले के 19 परियोजनाओं से जुड़े आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साथ वितरण कराया जायेगा. इसकी संभावित तिथियां 21-25 जुलाई तक की बतायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >