पंडित ताराकांत झा की जयंती मनी

दरभंगा : मैथिली लोक संस्कृति मंच एवं मिथिलांचल विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जीएम रोड स्थित सीतायण होटल के सभागार में पंडित ताराकांत झा की 89 वां जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की. पद्मश्री डा. मोहन मिश्र ने कहा कि पंडिजी […]

दरभंगा : मैथिली लोक संस्कृति मंच एवं मिथिलांचल विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जीएम रोड स्थित सीतायण होटल के सभागार में पंडित ताराकांत झा की 89 वां जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की. पद्मश्री डा. मोहन मिश्र ने कहा कि पंडिजी के दिखाये रास्ते पर चलकर मिथिला मैथिली का कल्याण संभव है. पूर्व कुलपति डा. उपेंद्र झा ने उन्हें महामानव की संज्ञा दी. समारोह की अध्यक्षता डा. सुरेश्वर झा ने की. कार्यक्रम का संचालन प्रो. उदयशंकर मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई ने किया. इस मौके पर अमलेंदु शेखर पाठक, डा. विद्यानाथ झा, डा. चंंद्रकांत मिश्र, डा. टुनटुन झा, अयोध्यानाथ झा, नीलांबर मिश्र, लाल बाबू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >