मनचलों के खिलाफ छात्राओं ने की शिकायत, थाना तक पहंुचा मामला

कुशेश्वरस्थान पूर्वी: नन्दकिशोर उच्च विद्यालय सतीघाट के छात्राओं के साथ शनिवार को अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया. इस बाबत विद्यालय के वर्ग 9 और वर्ग 10 के एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने लिखित शिकायत कर हिरणी गांव के चार मनचलों के विरुद्घ शिकायत की है. इसमें कहा गया है कि पिछले […]

कुशेश्वरस्थान पूर्वी: नन्दकिशोर उच्च विद्यालय सतीघाट के छात्राओं के साथ शनिवार को अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया. इस बाबत विद्यालय के वर्ग 9 और वर्ग 10 के एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने लिखित शिकायत कर हिरणी गांव के चार मनचलों के विरुद्घ शिकायत की है. इसमें कहा गया है कि पिछले एक माह से हिरणी और बड़गांव के कई मनचले विद्यालय से घर लौटने के क्रम में अश्लील हरकत कर रहे हैं. शनिवार की दोपहर कुछ छात्राओं ने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. इससे आक्रोशित छात्राओं व उसके अभिभावकों ने थाना पहुंचकर शिकायत की. थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने जांचकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >