राहजनी कर 12 हजार लूटा

बिरौल : एटीएम से पैसा निकाल कर घर जा रहे बालाठ निवासी राजकुमार चौपाल के पुत्र शिव चौपाल को दिन-दहाड़े अपराधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और उसके पास से 12 हजार रुपये लूट लिये. इस मामले को लेकर स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध लिखित शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है […]

बिरौल : एटीएम से पैसा निकाल कर घर जा रहे बालाठ निवासी राजकुमार चौपाल के पुत्र शिव चौपाल को दिन-दहाड़े अपराधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और उसके पास से 12 हजार रुपये लूट लिये. इस मामले को लेकर स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध लिखित शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि 11 जुलाई को सुपौल बाजार एटीएम से पैसा निकालकर घर जा रहे थे. रास्ते में शौच लग गयी, इसी क्रम में तीन अज्ञात अपराधी ताबड़तोड़ मारपीट कर बेहोश कर दिये और साथ में रखे पैसा लेकर भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >