सदर, दरभंगा : विवि थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर विद्यापति चौक निवासी सुधीर मिश्रा के पुत्र दिवेंदु मिश्रा ने थाना में आवेदन देकर अपने चचेरा भाई पूर्णेंदु मिश्रा गोलू(11) के गायब हो जाने की शिकायत की है. गोलू लक्ष्मीसागर मनस्थली पब्लिक स्कूल में पांचवें वर्ग का छात्र है. आवेदन में लिखा है कि छह जुलाई को गोलू स्कूल से घर वापस आने के बाद हाफ पेंट व हरा रंग का टीशर्ट पहनकर एवं हाथ में छाता लेकर बिना बताये घर से निकल गया. घरवालों ने किसी व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा लिये जाने की आशंका व्यक्त की है. जानकारी के मुताबिक आवेदक दिवेंदु मिश्रा मधुबनी जिला के भेजा थाना स्थित द्वालख गांव का निवासी है.
चार दिनों से गायब है गोलू
सदर, दरभंगा : विवि थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर विद्यापति चौक निवासी सुधीर मिश्रा के पुत्र दिवेंदु मिश्रा ने थाना में आवेदन देकर अपने चचेरा भाई पूर्णेंदु मिश्रा गोलू(11) के गायब हो जाने की शिकायत की है. गोलू लक्ष्मीसागर मनस्थली पब्लिक स्कूल में पांचवें वर्ग का छात्र है. आवेदन में लिखा है कि छह जुलाई को […]
