इंदिरा आवास में गबन की वार्ड सदस्य ने की शिकायत

बहादुरपुर, दरभंगा : प्रखंड के बसतपुर पंचायत के वार्ड सदस्य गणेश पासवान ने शनिवार को बीडीओ अविनाश कुमार को इंदिरा आवास योजना में राशि गबन करने की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत के मुखिया दयानंद पासवान एवं विकास मित्र सुनर पासवान के नाम पर इंदिरा आवास योजना का […]

बहादुरपुर, दरभंगा : प्रखंड के बसतपुर पंचायत के वार्ड सदस्य गणेश पासवान ने शनिवार को बीडीओ अविनाश कुमार को इंदिरा आवास योजना में राशि गबन करने की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत के मुखिया दयानंद पासवान एवं विकास मित्र सुनर पासवान के नाम पर इंदिरा आवास योजना का पैसा का उठाव किया गया है. जबकि उक्त लाभुक अपने बेटी की यहां हनुमाननगर प्रखंड में रहकर जीवन यापन करता है. इसके अलावा वार्ड सदस्य श्री पासवान के भत्ता का भुगतान मुखिया द्वारा नहीं किया जा रहा है. इस संबंध में मुखिया दयानंद पासवान ने बताया कि किस व्यक्ति के नाम से इंदिरा आवास योजना का उठाव किया गया है. इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके उपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >