हत्याकांड के फरारी अभियुक्त बबलू के घर की कुर्की

सदर, दरभंगा: पुलिस ने शनिवार को मखनाही निवासी कपलेश्वर सिंह के पुत्र बबलू सिंह के घर कुर्की की कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने घर के दरवाजे का किबाड़, खिड़की, खाने का वर्त्तन आदि एक-एक सामान वाहन पर लादकर थाना ले आयी. बबलू सिंह दिल्ली मोड़ क निकट बस स्टैंड से जुड़े मनोज सिंह हत्याकांड […]

सदर, दरभंगा: पुलिस ने शनिवार को मखनाही निवासी कपलेश्वर सिंह के पुत्र बबलू सिंह के घर कुर्की की कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने घर के दरवाजे का किबाड़, खिड़की, खाने का वर्त्तन आदि एक-एक सामान वाहन पर लादकर थाना ले आयी. बबलू सिंह दिल्ली मोड़ क निकट बस स्टैंड से जुड़े मनोज सिंह हत्याकांड ममाले का फरारी अभियुक्त है. शनिवार को दोपहर पुलिस ने बबलू सिंह के घर कुर्क करने मखनाही गांव पहुंची. इस कार्रवाई के लिए सदर, नगर, विवि सहित चार थाने की पुलिस वहां पहुंची. करीब डेढ़ घंटे तक अभियुक्त बबलू के घर का कुर्की किया गया.घर के भीतर रखे एक-एक सामान उठाकर ले गयी. बुच्चा निवासी बस एजेंट मनोज सिंह की अपराधियों द्वारा साजिश रचकर हत्या कर दी. हत्या मामले को लेकर लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी में कुल सात को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. इनमें से तीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया था. जिसमें निराला बस के मालिक रोशन झा, रानीपुर के लालबिहारी यादव एवं कादिराबाद के रामबालक यादव शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >