क्षत्रिय महासभा की बैठक

दरभंगा : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक शनिवार को प्रमंडलीय अध्यक्ष डा. चितेश्वर सिंह की अध्यक्षता मंे हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने राजग प्रत्याशी की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह जातपात से ऊपर उठकर जिले का सर्वागीण विकास […]

दरभंगा : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक शनिवार को प्रमंडलीय अध्यक्ष डा. चितेश्वर सिंह की अध्यक्षता मंे हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने राजग प्रत्याशी की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह जातपात से ऊपर उठकर जिले का सर्वागीण विकास करेंगे. महासभा की ओर से चुनाव में मिली जीत को मतदाताओं की जीत बताते हुए महासचिव ब्रजेश सिंह राठौर ने कहा कि महासभा के संरक्षक मंडल सदस्य सुनील कुमार सिंह की जीत से कार्यकर्त्ताओं में नया जोश भर गया है.बैठक में रमेश कुमार चौधरी, नवल आर सिंह, मृत्युंजय सिंह बबलू, शैलेंद्र सिंह, रामशंकर सिंह पप्पू, रामएकबाल सिंह, रंजीत सिंह, चंद्रेश्वर सिंह, अशोक सिंह, सुनील सिंह सहित अन्य ने विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >