शारीरिक शिक्षकों की बैठक 14 को

दरभंगा : जिला के सभी उच्च माध्यमिक, उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, परियोजना बालिका विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों की बैठक 14 जुलाई को नेहरु स्टेडियम में आयोजित की गयी है. जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि कला संस्कृ ति एवं युवा विभाग पटना के तहत मानव मिशन योजना, एकलव्य […]

दरभंगा : जिला के सभी उच्च माध्यमिक, उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, परियोजना बालिका विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों की बैठक 14 जुलाई को नेहरु स्टेडियम में आयोजित की गयी है. जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि कला संस्कृ ति एवं युवा विभाग पटना के तहत मानव मिशन योजना, एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, मुख्यमंत्री ख्ेाल विकास योजना पूरे प्रदेश में संचालित की जा रही है. इन योजनाओं के कार्यान्वयन में शारीरिक शिक्षकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण होती है. इन योजनाओं की जानकारी एवं विभागीय क्रिड़ा कार्यक्रम योजना के लिए यह बैठक आयोजित की गयी है. बैठक से संंबंधित पत्र सभी विद्यालयों को निर्गत किया जा चुका है. साथ ही शिक्षकों को अपने विद्यालय के खेल मैदान की माप मीटर में एवं आवासीय सुविधा के लिए प्रतिवेदन लाने का सख्त निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >