फोटो संख्या- 13परिचय- टायर जला सड़क जाम करते जन अधिकार मंच के सदस्य सदर, दरभंगा: बिहार में भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ जन अधिकार पार्टी के आह्वान पर शनिवार को बिहार बंद के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दरभंगा-सकरी पुराना पथ के खुटवारा मोड़ पर सड़क जाम किया. प्रखंड अध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सुबह 7 बजे से ही सड़क पर बांस बल्ला लगाकर यातायात को अवरूद्ध कर टायर जलाकर अपना विरोध जताया. प्रदर्शनकारी वर्तमान सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए अनंत सिंह को फांसी देने की मांग कर रहे थे. मौके पर जन अधिकार पाटी्र के जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने कहा कि पप्पू यादव के आह्वान पर बिहार बंद का कार्यक्रम किया गया है. मांगे पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. प्रखंड अध्यक्ष कमलेश यादव ने अनंत सिंह को रावण व कंस की तरह अत्याचार किये हैं. उन्होंने अनंत सिंह को हत्यारा बताया है. वहीं बिहार पुलिस द्वारा एक छात्र को नौकरी मांगे जाने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. जनता न्याय मांग रही है. मौके पर हरिश्चंद्र यादव, दिलीप कुमार यादव, ललन यादव, अमीनउद्दीन, जहुरी राम, उमेश बिहारी, अर्जुन राम, चिंतामणि यादव, श्याम साह, विनय कुमार, अजीत कुमार, अजय कुमार व प्रदीप यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. करीब चार बंटे बाद जाम को छुड़ाया गया.
जनाधिकार पार्टी ने किया सड़क जाम
फोटो संख्या- 13परिचय- टायर जला सड़क जाम करते जन अधिकार मंच के सदस्य सदर, दरभंगा: बिहार में भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ जन अधिकार पार्टी के आह्वान पर शनिवार को बिहार बंद के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दरभंगा-सकरी पुराना पथ के खुटवारा मोड़ पर सड़क जाम किया. प्रखंड अध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने […]
