दरभंगा: जब्त अवैध शराब का मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने बुधवार को विनष्टीकरण किया. इस दौरान कुल 4088.405 लीटर शराब नष्ट की गयी. नष्ट की गयी देशी, विदेशी शराब और बीयर की अनुमानित बाजार कीमत करीब 44 लाख रुपये बतायी गयी है.
देशी-विदेशी शराब और बीयर समेत 4088 लीटर सामग्री नष्ट
विनष्टीकरण के दौरान 389.200 लीटर देशी शराब, 3591.105 लीटर विदेशी शराब और 170.500 लीटर बीयर नष्ट की गयी. इसके अलावा 600 मिलीलीटर कोडीन कफ सिरप का भी विनष्टीकरण किया गया.
डीसीएलआर सदर की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया
मद्यनिषेध सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया डीसीएलआर, सदर की मौजूदगी में करायी गयी. विभाग की ओर से जब्त अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया.
नष्ट की गयी देशी, विदेशी शराब और बीयर का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 44 लाख रुपये है.
यह भी पढ़ें
दरभंगा: Telegram Task के नाम पर छात्र से ठगे 87 हजार, साइबर पुलिस ने वापस करायी पूरी रकम
