एसएसपी ने किया नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन

/रफोटो संख्या- 16परिचय- उद्घाटन के बाद लोगों से बात करते एसएसपी मनु महाराज हायाघाट. एसएसपी मनु महाराज ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित नये थाना भवन का फीता काटकर हायाघाट थाना के कार्यालय को शिफ्ट करवाया़ इस मौके पर उपस्थित लोगों से क्षेत्र की समस्या से अवगत हुए़ स्थानीय लोगों ने हायाघाट स्टेशन व बाजार […]

/रफोटो संख्या- 16परिचय- उद्घाटन के बाद लोगों से बात करते एसएसपी मनु महाराज हायाघाट. एसएसपी मनु महाराज ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित नये थाना भवन का फीता काटकर हायाघाट थाना के कार्यालय को शिफ्ट करवाया़ इस मौके पर उपस्थित लोगों से क्षेत्र की समस्या से अवगत हुए़ स्थानीय लोगों ने हायाघाट स्टेशन व बाजार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हायाघाट बाजार में पुलिस चौकी की मांग की़ लोगों की मांग को देखते हुए एसएसपी ने आश्वासन दिया की बाजार में पुलिस चौकी की व्यवस्था की जाएगी़ इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशल कुमार को आवश्यक निर्देश भी दिया गया़ वहीं हथौड़ी के लोगों ने भी पुलिस चौकी की मांग की़ लोगों का कहना था कि हथौड़ी, दरभंगा व समस्तीपुर के सीमा होने के कारण कई तरह की घटना आए दिन होती रहती है़, जिसपर एसएसपी ने कहा कि विचार विमर्श कर विभाग में लिखने की बात कही़ मौके पर सिटी एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी, एसडीपीओ दिलीप कुमार झा, बीडीओ उदय कुमार, सीओ धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सदर इंस्पेक्टर चन्द्र प्रकाश, एपीएम थानाध्यक्ष संजय कुमार, पतोर ओपीध्यक्ष पवन कुमार, फेकला ओपीध्यक्ष कृष्ण चन्द्र भारती, केवटी थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार, विशनपुर थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज आदि उपस्थित थे़ इधर प्रमुख अशोक कुमार सिंह, उपप्रमुख फकरे आजम, रामचन्द्र राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष देवकांत राय, हरेराम पासवान, मुखिया रघुनाथ सहनी, पैक्स कन्हाई झा, सफीउर्रहमान उर्फ बौआ मिया़, मो़ नदीम, सुधीर गुप्ता सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >