हायाघाट : एपीएम थाना क्षेत्र के पेठियागाछी गांव के श्याम सुंदर दास के 13 माह का लड़का रोहित कुमार उर्फ साजन का दाहिना हाथ व पांव 19 अप्रैल की शम से काम नहीं कर रहा है.
रोहित के मां सविता देवी ने बताया कि 19 अप्रैल की शाम जब रोहत अपने दरवाजे पर दीवार पकड़ कर खड़ा होने लगा तो गिर गया. और अचानक उसका दाहिना हाथ-पांव नहीं उठ रहा था. ग्रामीणों के कहने पर रोहित के मां अपने बच्चों को झाड़ फूंक के लिए चक्वा समस्तीपुर ले गया. लेकिन सुधार नहीं होता देख.
दरभंगा के एक नामचीन निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गया जहां हजारों रुपये खर्च के बाद डा. ने पोलियो की बात कह डीएमसीएच रेफर कर दिया. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एस पी सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना मिली है स्वास्थ्य कर्मी को भेजा पेठियागाछी भेजे है. बच्चे के स्टूल टेस्ट के लिए बुलाया गया है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
दरभंगा : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री कृ पानाथ पाठक ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसते हुए उसे किसान विरोधी बताया. चुनाव प्रचार के दौरान किये गये तमाम वादों को पूरा करने की मांग भी की.
गुरुवार को स्थानीय परिसदन में मीडिया को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने मोदी सरकार की विफलताओं को एक एक करके गिनाते हुए कहा कि इन्ही विफलता और वादाखिलाफी के कारण देश की जनता राहुल गांधी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रेयाज अली खां, पंडित रामनारायण झा, अरुण कुमार झा, पूर्व प्रमंडलीय अध्यक्ष विजय सिंह, डा. मुरारी मोहन झा, परमानंद झा, एहसान सिद्दिकी एवं सुरेश राम आदि उपस्थित थे.
जदयू ने मनायी भामाशाह की जयंती
दरभंगा. जदयू नगर कार्यालय में गुरुवार को भामाशाह की जयंती नगर इकाई अध्यक्ष मदन प्रसाद राय की अध्यक्षता में धूमधाम से मनायी गयी.
इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि दानवीर भामाशाह महाराणा प्रताप के सेनाध्यक्ष व प्रधानमंत्री थे. साथ ही वे कुशल वित्तीय प्रबंधक के रुप में भी माने जाते थे. शमशाद अली कमर ने कहा कि मुगल सेना के विरुद्ध भामाशाह ने महाराणा प्रताप की सेना को संगठित किया.
महिलाध्यक्षा अंजूला देवी ने कहा कि महाराणा प्रताप को ऐतिहासिक बनाने में भामाशाह की महती भूमिका रही. समारोह में तेली व चौरसिया समाज को अतिपिछड़ा का दर्जा देने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी गयी. समारोह का संचालन प्रधान महासचिव मनोज साह ने किया. मौके पर राजेंद्र राम, बैद्यनाथ साहु, अजय कुमार सत्संगी. ललित कुमार साह, प्रदीप कुमार महतो एकबाल राईन, विजय राम, वीरेश्वर मिश्र, मो. कलाम, बबिता देवी, लालबाबू साह आदि ने भी अपने विचार रखे.
