अनुदान राशि में हुआ इजाफा

दरभंगा. अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं एवं उपधाराओं से संबंधित अनुदान राशि में संशोधन किया है. इसके तहत अनुदान राशि 60 हजार से बढ़ाकर 90 हजार रुपये किया गया है. जिला कल्याण पदाधिकारी के मुताबिक भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग […]

दरभंगा. अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं एवं उपधाराओं से संबंधित अनुदान राशि में संशोधन किया है. इसके तहत अनुदान राशि 60 हजार से बढ़ाकर 90 हजार रुपये किया गया है. जिला कल्याण पदाधिकारी के मुताबिक भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के पत्रांक 2855 दिनांक 10 जुलाई 2014 तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के पत्रांक 1519 दिनांक 24 जुलाई 2014 को प्रेषित पत्र में नये दर (संशोधित) दर 23 जून 2014 से ही प्रभावी माना जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >