चेक क्लीयरेंश में देरी की भरपाई क रे एसबीआइ

दरभंगा : प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद ने एसबीआइ की विभिन्न शाखाआंे द्वारा चेक क्लीयरेंश में अनावश्यक देरी से आर्थिक नुकसान पर प्रधान कार्यालय का ध्यान आकृष्ट कराया है. परिषद के प्रधान सचिव प्रेस बयान जारी कर कहा कि व्यापारियों को इस विलंब पर हुई क्षति की भरपाई का अनुरोध पटना के प्रधान कार्यालय से […]

दरभंगा : प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद ने एसबीआइ की विभिन्न शाखाआंे द्वारा चेक क्लीयरेंश में अनावश्यक देरी से आर्थिक नुकसान पर प्रधान कार्यालय का ध्यान आकृष्ट कराया है. परिषद के प्रधान सचिव प्रेस बयान जारी कर कहा कि व्यापारियों को इस विलंब पर हुई क्षति की भरपाई का अनुरोध पटना के प्रधान कार्यालय से किया गया है. परिषद के अध्यक्ष गजानंद विंजराजका, शत्रुध्न पंजियार, पवन कुमार सुरेका एवं विजय कुमार बेरोलिया ने कड़ा विरोध जताया है. डीएमसी अधीक्षक व जदयू विधायक का पुतला फूंकादरभंगा. छात्र समागम ने गुरुवार को आंधी-तूफान के बाद घायलों के इलाज में हुई देरी को लेकर डीएमसी अधीक्षक एवं विधायक इजहार अहमद का पुतला फूंका. समागम के बैनर तले कार्यकर्ताओं का जुलूस नगर भवन से निकलकर दरभंगा टावर पहुंचा. जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया. प्रदेश उपाध्यक्ष मो. कलाम के नेतृत्व में निकला जुलूस में कार्यकर्ताओं का आरोप था कि घायलों के इलाज में अस्पताल में अनावश्यक देरी हुई वहीं जब इसकी जानकारी विधायक इजहार अहमद को दिया गया तो उर्न्हं इसे गंभीरता से नहीं लिया. कार्यकर्ताओं ने दोनों का पुतला भी फूंका. सभा को जोहा सिद्दिकी, नेजामुल होदा, मो. तकीकुर रहमान आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >