प्राथमिक शिक्षक संघ आज करेगा कक्षा बहिष्कार

दरभंगा. नियोजित शिक्षकों की मांग के समर्थन में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने 24 अप्रैल को कक्षा बहिष्कार करेगा. संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार झा एवं जिला प्रधान सचिव श्री नारायण मंडल ने बताया कि संघ के प्रखंड इकाइयों को राज्य स्तरीय निर्देश से अवगत कराया जा चुका है. सभी शिक्षकों को उपस्थिति बना कर […]

दरभंगा. नियोजित शिक्षकों की मांग के समर्थन में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने 24 अप्रैल को कक्षा बहिष्कार करेगा. संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार झा एवं जिला प्रधान सचिव श्री नारायण मंडल ने बताया कि संघ के प्रखंड इकाइयों को राज्य स्तरीय निर्देश से अवगत कराया जा चुका है. सभी शिक्षकों को उपस्थिति बना कर बच्चों को छुट्टी देने को कहा गया है. शिक्षक कक्षा एवं मध्याह्न भोजन का बहिष्कार करेंगे. इस बहिष्कार को लेकर शिक्षकों में आशा जगी है. कि नियोजित के साथ-साथ नियमित शिक्षकों के दो दिनों तक पठन-पाठन ठप रहने से विद्यालय में पूर्ण बंदी रहेगी. तथा पूरे प्रदेश में शिक्षण व्यवस्था ठप होने पर सरकार को गंभीरता से विचार करने पर मजबूर होना पड़ेगा. वही दूसरी ओर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि नियोजित शिक्षकों का हड़ताल गुरुवार को 15 वें दिन भी जारी रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >