कैंपस.... टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेजों में होगी स्ववित्तपोषित एनएसएस इकाईयों की शुरुआत

बिहार-झारखंड के एनएसएस प्रभारी ने वीसी से की मुलाकातदरभंगा . बिहार-झारखंड के एनएसएस प्रभारी दीपक कुमार ने दो दिवसीय दरभंगा प्रवास के दौरान लनामिवि कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा से भंेट कर एनएसएस के गतिविधियों की समीक्षा की. बैठक में आगामी सत्र से दो वर्षीय बीएड व एमएड कोर्स प्रारंभ होने पर विवि के सभी शिक्षक […]

बिहार-झारखंड के एनएसएस प्रभारी ने वीसी से की मुलाकातदरभंगा . बिहार-झारखंड के एनएसएस प्रभारी दीपक कुमार ने दो दिवसीय दरभंगा प्रवास के दौरान लनामिवि कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा से भंेट कर एनएसएस के गतिविधियों की समीक्षा की. बैठक में आगामी सत्र से दो वर्षीय बीएड व एमएड कोर्स प्रारंभ होने पर विवि के सभी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में स्ववित्त पोषित एनएसएस इकाईयों की शुरुआत करने की सहमति बनी. वहीं महिला कॉलेजों एवं छात्रा बहुलता वाला कॉलेजों में छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम चलाने का भी निर्णय लिया गया. कुलपति ने एनएसएस समन्वयक डा. आर चौरसिया से इस कार्यक्रम की शुरुआत डबलूआइटी से करने का निर्देश दिया. बैठक में विवि स्तरीय एनएसएस सलाकार समिति की बैठक अगले माह आयोजित करने की सहमति बनी. श्री दीपक ने मंगलवार को मारवाड़ी कॉलेज, सीएम साइंस कॉलेज एवं सीएम कॉलेज के एनएसएस इकाईयों का भी निरीक्षण किया एवं कार्यक्र म पदाधिकारियों से संपादित कार्यक्रमों की समीक्षा की. अंत में महात्मा गांधी सदन में एनएसएस पदाधिकारियों व स्वयं सेवकों के साथ समीक्षा बैठक हुई. जिसमें समन्वयक डा. चौरसिया, डा. सुधीर कुमार झा, डा. शिशिर कुमार झा, प्रो. राजकुमार साह, उज्ज्वल कुमार, आनंद अंकित, दिवाकर कु मार ठाकुर, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >