दरभंगा . उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में चंद्रधारी संग्रहालय में बैंक मित्रों के लिये कौशल उन्नयन कार्यक्रम ‘प्रेरणा’ का का आयोजन मंगलवार को किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक भी. लक्ष्मण राव ने दीप प्रज्वलित कर किया. श्री राव ने बताया कि वित्तीय समावेशन के अंतर्गत उत्तर बिहार ग्रामीण ने पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 23 लाख 29 हजार लोगों को खाता खोलकर बैंक मित्रों के द्वारा बैंक से जोड़ा गया और 44 लाख 25 हजार लोगों के बीच किसान क्रेडिट कार्ड एवं जेनरल क्रेडिट कार्ड ऋण वितरण किया गया. जो कुल 90 करोड़ रुपया का व्यवसाय अर्जित किया है. उन्होंने बैंक मित्रों से कहा कि आने वाले दिनों में सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बैंक खाते माध्यम से ही लाभुकों को दिया जायेगा.330 के प्रीमियम पर होगा दो लाख का बीमा330 के प्रीमियम पर दो लाख का बीमा एवं 12 रुपये अतिरिक्त प्रीमियम देने पर दो लाख का अतिरिक्त दुर्घटना बीमा का लाभ ग्राहकों को दिया जायेगा. क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार चौधरी ने बैंक मित्रों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री जनधन योजना के बारे में विस्तार से बताया. मौके पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक एसके मजूमदार, प्रणय कुमार, विनय कुमार सिंह,अशोक कुमार श्रीवास्तव, वृजनंदन झा, विद्याभूषण श्रीवास्तव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
केसीसी से ग्रामीण बैंक ने किया 90 करोड़ का व्यवसाय : जीएम
दरभंगा . उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में चंद्रधारी संग्रहालय में बैंक मित्रों के लिये कौशल उन्नयन कार्यक्रम ‘प्रेरणा’ का का आयोजन मंगलवार को किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक भी. लक्ष्मण राव ने दीप प्रज्वलित कर किया. श्री राव ने बताया कि वित्तीय समावेशन के अंतर्गत […]
