जाले. स्थानीय काजी अहमद डिग्री कॉलेज के परिसर में मंगलवार को जाले विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्घिकरण, प्रमाणीकरण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण का विशेष प्रशिक्षण दिया गया़ इस अवसर पर डीडीसी विवेकानंद झा ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची से लोकतंत्र का स्तर स्वच्छ होता है़ इसकी जिम्मेदारी देश के बीएलओ के कंधे पर है़ मतदाता सूची को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं मेल आइडी से जोड़ने की प्रक्रिया में भी बीएलओ का बहुत बड़ी भूमिका का निर्वहन करना है़ उन्होने भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम गाइड लाइन से बीएलओ को अवगत कराया़ बतौर प्रशिक्षक जिला उपनिर्वाचन अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने पुनरीक्षण कार्य में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रपत्रों के संधारण की जानकारी बीएलओ को दी़ मौके पर सिंहवाड़ा बीडीओ लक्षमण कुमार, स्थानीय सीओ कैलाश चौधरी एवं बीडीओ महेश चन्द्र उपस्थित थे़
बीएलओ को नयी गाइड लाइन की जानकारी
जाले. स्थानीय काजी अहमद डिग्री कॉलेज के परिसर में मंगलवार को जाले विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्घिकरण, प्रमाणीकरण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण का विशेष प्रशिक्षण दिया गया़ इस अवसर पर डीडीसी विवेकानंद झा ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची से लोकतंत्र का स्तर स्वच्छ होता है़ इसकी जिम्मेदारी […]
