तीखी धूप में बिलबिलाते रहे राहगीर

निर्माण कंपनी की लापरवाही से चार घंटे तक लगा रहा जामफोटो. 15परिचय. जाम में फ ंसे लोगाबहेड़ी . सड़क निर्माण को लेकर मंगलवार को बहेड़ी बाजार करीब चार घंटे तक जाम रहा. राहगीर तीखी धूप में बिलबिलाते रहे. पुलिस के आने के बाद जाम समाप्त हुआ. इस दौरान एसएच 88 पर महावीर चौक से सिंघिया […]

निर्माण कंपनी की लापरवाही से चार घंटे तक लगा रहा जामफोटो. 15परिचय. जाम में फ ंसे लोगाबहेड़ी . सड़क निर्माण को लेकर मंगलवार को बहेड़ी बाजार करीब चार घंटे तक जाम रहा. राहगीर तीखी धूप में बिलबिलाते रहे. पुलिस के आने के बाद जाम समाप्त हुआ. इस दौरान एसएच 88 पर महावीर चौक से सिंघिया एवं बहेड़ा तथा समस्तीपुर, रोसड़ा व दरभंगा की ओर जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाई पास नहीं रहने के कारण बाइक चालक भी इस जाम से पार नहीं पा सके. जानकारी के अनुसार, एसएच 88 के चल रहे निर्माण को लेकर फोरलेन से महावीर चौक पर गड्ढ़ा खोद कर उसमें लोकल सेंड एवं मेटल देकर भरने के कारण यह जाम लगा. निर्माण एजेंसी ने बीती रात चौक पर गडढे की खुदाई कर दी, लेकिन उसे फिलअप नहीं किया. इसकी वजह से बड़े वाहनों के इस गड्ढे में फं स जाने के कारण लगी जाम में बाजार का कारोबार भी ढीला रहा. नवंबर 13 से इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है. इसमें निर्माण एजेंसी को यातायात बहाल रखते हुए निर्माण कार्य को पूरा करना है, लेकिन इसका अनुपालन निर्माण एजेंसी नहीं कर रहा है. लिहाजा सड़क जाम बाजारवासियों की नियति बन गयी है. चौक से सिंघिया की तरफ जानेवाली सड़क पर एक तरफ ढलाई का कार्य पूरा करने एवं दूसरी तरफ गड्ढे को समतल नहीं करने के कारण जाम की समस्या विकराल होते जा रही है. इस संबंध में पूछने पर निर्माण एजेंसी सी एंड सी के डीपीएम आरएस पांडेय ने कहा कि इस महीने के बाद तक दोनों लेन की ढलाई कर जाम की समस्या को दूर कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >