माकपा का प्रदर्शन 24 को

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक बालेश्वर पासवान की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक की गयी. बैठक में कार्यकर्ताओं के द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 24 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाये. साथ ही ललितेश्वर पासवान ने बताया कि मांग पत्र बीडीओ अविनाश कुमार एवं अंचलाधिकारी नरेन्द्र कुमार को […]

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक बालेश्वर पासवान की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक की गयी. बैठक में कार्यकर्ताओं के द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 24 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाये. साथ ही ललितेश्वर पासवान ने बताया कि मांग पत्र बीडीओ अविनाश कुमार एवं अंचलाधिकारी नरेन्द्र कुमार को दिया गया है कि केन्द्र सरकार के द्वारा लिये गये किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल वापस लिया जाये. किसानों की सिंचाई सुविधा मिलने वाले बोरिंग राशि अविलंब उपलब्ध कराने सहित नौ सूत्री मांगों का पत्र सौंपा है. बैठक में रामानुज यादव, सज्जन राय, सिकेन्द्र प्रसाद हिमांशु, सत्यनारायण राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >