सदर, दरभंगा : एनएच 57 पर बिजली मोड़ के निकट पेट्रौल पंप के सामने रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी.
मृतक केवटी थाना के नवटोली गांव निवासी डोमू यादव का पुत्र महानंद यादव बताया गया है. महानंद अपने घर से निकलकर मोटरसाइकिल संख्या बीआर7 इ-5916 पर सवार होकर किसी की बरात में शामिल होने सकरी की तरफ जा रहा था. इसी बीच किसी अज्ञात वाहन के चालक ने ठोकर मारकर भाग निकला.
महानंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने लाश को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया, जिसे सोमवार को अंत्यपरीक्षण करा शव उसके परिजन को सौंप दिया. सदर थानाध्यक्ष हरिमोहन प्रसाद ने बताया कि मृतक के मोटरसाइकिल थाना लाया गया है.
