हक के लिए किसानों को करना होगा संगठित संघर्ष

हनुमाननगर. सीपीआइएम कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर राम बाबू सहनी की अध्यक्षता में आहूत सभा को भाकपा नेता श्याम भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के किसान सैनिक कीट तथा प्राकृतिक मार से बेहाल हैं. बड़े पैमाने पर गरीब खाद्य सुरक्षा […]

हनुमाननगर. सीपीआइएम कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर राम बाबू सहनी की अध्यक्षता में आहूत सभा को भाकपा नेता श्याम भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के किसान सैनिक कीट तथा प्राकृतिक मार से बेहाल हैं. बड़े पैमाने पर गरीब खाद्य सुरक्षा के लाभ से वंचित हैं. एमओ की मिली भगत से डीलरों द्वारा खाद्यान्न की धड़ल्ले से कालाबाजारी की जा रही है, लेकिन प्रखंड व अंचल प्रशासन संवेदन शून्य बना हुआ है जिसे बिना आंदोलन के नहीं जगाया जा सकता है. प्रदर्शनकारियों की मांगों में भूमिहीनों को बासगीत पर्चा के साथ-साथ कब्जा, अड़ैला-पटोरी अस्पताल को शीघ्र चालू करने, फसल क्षति का मुआवजा भुगतना समेत ग्यारह सूत्री मांगे शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >