इलाज के दौरान कैदी ने डीएमसीएच में दम तोड़ा

दरभंगा : हत्या के मामले में जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने शुक्रवार को डीएमसीएच में दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया. जानकारी के अनुसार सहरसा जिला के खरसाहा निवासी जगदीश यादव(94) पिछले कुछ महीनों से हत्या के एक मामले में जेल में बंद थे. गुरुवार […]

दरभंगा : हत्या के मामले में जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने शुक्रवार को डीएमसीएच में दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया. जानकारी के अनुसार सहरसा जिला के खरसाहा निवासी जगदीश यादव(94) पिछले कुछ महीनों से हत्या के एक मामले में जेल में बंद थे. गुरुवार की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी.
कारा प्रशासन ने गुरुवार की रात में ही डीएमसीएच के मेडिसीन विभाग में उन्हें भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को विचाराधीन कैदी की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >