बिजली सेवा बहाली को धरना

बिरौल . प्रखंड क्षेत्र में वंचितों को बिजली सेवा बहाल करने के लिये शुक्रवार को नव भारत सामाजिक सेवा संगठन के नेतृत्व में बिजली कार्यालय पर धरना दियाा गया. इस दौरान बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पैक्स अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि कोणीघाट टोला पोखराम, माखन डीह टोला, ददोखर, तरवना, फुलवारी […]

बिरौल . प्रखंड क्षेत्र में वंचितों को बिजली सेवा बहाल करने के लिये शुक्रवार को नव भारत सामाजिक सेवा संगठन के नेतृत्व में बिजली कार्यालय पर धरना दियाा गया. इस दौरान बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पैक्स अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि कोणीघाट टोला पोखराम, माखन डीह टोला, ददोखर, तरवना, फुलवारी गाछी सहित कई गांवों में बिजली सेवा बहाल करने की मांग की गयी. साथ ही कहा गया कि प्रखंड क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार बदलने, समय से मीटर रीडींग, बिजली बिल भेजना, लोड के अनुरूप ट्रांसफ ॉर्मर लगाने तथा नये कनेक्शन आवेदन पर उपभोक्ता को कनेक्शन देने की मांग की. इधर बिजली एसडीओ वरूण कुमार ने बताया कि 24 माह के अंदर एक सौ आबादी वाले टोले में बिजली सेवा बहाल कर दी जायेगी. इसका सर्वे हो चुका है. इस मौके पर कमलेश राय,जलज चौधरी, कैलाश चौधरी, इन्दल चौधरी, श्याम बाबू चौधरी, शिवन चौधरी, राम सागर चौधरी प्रमुख थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >