जानकी नवमी पर होगा दो दिवसीय समारोह का आयोजन

दरभंगा. जगत जननी जानकी तिथि जानकी नवमी पर समारोह का आयोजन होगा. मिथिलांचल विकास परिषद, मिथिला संघर्ष समिति व साक्षर मिथिला के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 27 अप्रैल से दो दिवसीय आयोजन मिर्जापुर अवस्थित गोशाला परिसर में होगा. यह निर्णय शुक्रवार को डा. विद्यानाथ झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. यह सूचना […]

दरभंगा. जगत जननी जानकी तिथि जानकी नवमी पर समारोह का आयोजन होगा. मिथिलांचल विकास परिषद, मिथिला संघर्ष समिति व साक्षर मिथिला के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 27 अप्रैल से दो दिवसीय आयोजन मिर्जापुर अवस्थित गोशाला परिसर में होगा. यह निर्णय शुक्रवार को डा. विद्यानाथ झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. यह सूचना देते हुए संयोजक कमलेश झा ने बताया कि पहले दिन भगवती सीता पूजन के साथ मैथिली रामायण का सामूहिक पाठ होगा. इसके बाद दूसरे दिन विसर्जन से पूर्व अपराहृन तीन बजे जानकी महात्म्य पर संगोष्ठी का आयोजन भी होगा. बैठक में साहु राम नरेश निर्मोही, अशोक कुमार चौधरी, कुशेश्वर मिश्र, अरूण कुमार झा, डा. महेंद्र नारायण यादव, विजय कुमार मिश्र, डा. श्रवण कुमार चौधरी आदि प्रमुख थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >