कैंपस ... संस्कृत सम्मेलन को ले निबंधन आजतक

दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 20 से 22 अप्रैल तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में प्रतिभागियों के निबंधन का शनिवार को अंतिम दिन है. छात्र कल्याणाध्यक्ष सह सम्मेलन के संयोजक डॉ सुरेश्वर झा ने बताया कि अबतक 200 प्रतिभागियों का निबंधन हो चुका है. प्रतिभागियों की संख्या एवं हित को देखते […]

दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 20 से 22 अप्रैल तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में प्रतिभागियों के निबंधन का शनिवार को अंतिम दिन है. छात्र कल्याणाध्यक्ष सह सम्मेलन के संयोजक डॉ सुरेश्वर झा ने बताया कि अबतक 200 प्रतिभागियों का निबंधन हो चुका है. प्रतिभागियों की संख्या एवं हित को देखते हुए निबंधन की तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ायी भी जा सकती है. फिलहाल 18 अप्रैल को निबंधन की अंतिम तिथि घोषित है. डॉ झा ने बताया कि कुल छह सत्रों में सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें उद्घाटन व समापन सत्र सहित चार शैक्षणिक सत्र होंगे. प्रत्येक शैक्षणिक सत्र चर प्रभागों में बंटे होंगे. प्रत्येक प्रभाग में 12-15 प्रतिभागी शामिल होंगे और आलेख प्रस्तुत करेंगे. प्रतिभागियांे की संख्या अधिक होने पर प्रभागों की संख्या मंे वृद्धि की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >