माले जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक

दरभंगा . भाकपा माले जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को बहादुरपुर प्रख्ंाड के देकुली चट्टी गांव में शुरु हुई. जिला सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में शुरु हुई बैठक को संबोधित करते हुए खेमस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा कि देश में देसी राष्ट्रीय पूंजी खड़ा करने के बजाय प्रधानमंत्री विदेशी […]

दरभंगा . भाकपा माले जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को बहादुरपुर प्रख्ंाड के देकुली चट्टी गांव में शुरु हुई. जिला सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में शुरु हुई बैठक को संबोधित करते हुए खेमस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा कि देश में देसी राष्ट्रीय पूंजी खड़ा करने के बजाय प्रधानमंत्री विदेशी कारपोरेटांे को आमंत्रण देने के लिए ताबड़तोड़ विदेशी दौरा कर रहे हैं. यह देश को संकट में डाल रहा है. उन्होंने जनता परिवार के महाविलय को देश की वर्तमान स्थिति में कहीं मुकाबला कि स्थिति में नहीं है. उन्होंने वामपंथ एकता को समय की मांग बतायी. बैठक में पार्टी के नवीकरण दल की मजबूती, जनसंगठन की व्यापकता व विचार किये जाने का आह्वान किया. बैठक में आरके सहनी, नंदलाल ठाकुर, ललन पासवान, लक्ष्मी पासवान, जमालुद्दीन, विश्वनाथ पासवान, हरि पासवान, जंगी यादव, अशोक पासवान आदि हिस्सा ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >