/रजाले : जाले समौली पीडब्लूडी सड़क में जाले थाना के सटे अवस्थित स्वास्थ्य विभाग की ओर से फर्स्ट रेफर यूनिट (रेफरल अस्पताल) के पास नो हॉर्न जोन का बोर्ड अब तक नहीं लगाया गया है़ इस सड़क का संबंघ प्रखंड मुख्यालय से होने की वजह से अक्सर वाहनों का दबाब रहता है़ कम चौड़ी सड़क एवं सड़क फ्लैंक का अतिक्रमण कर लिये जाने के कारण अक्सर जाम की स्थिति में वाहन हॉर्न बजाता रहता है़ वहीं बस स्टैण्ड से भी खुलने वाली बसें हॉर्न बजाते हुए यात्रियों को बुलाने का काम करते हैं़ इससे अस्पताल में आने वाले अथवा भर्ती हृदय रोग के मरीजों को ध्वनि प्रदूषण का शिकार होना पड़ रहा है़ बावजूद इसके वहां नो हॉर्न जोन का संकेतक नहीं लगाया जा सका हैं़ न ही प्रशासन की ओर से इसको लेकर कोई जागरुकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया है़ वाहन चालक भी इससे अंजान बने रहते हैं़ इन तमाम बातों का खामियाजा अंतत: रोगियों को ही भुगतना पर रहा है़ इस संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल प्रभारी डा़ गंगेश झा कहते हैं कि अस्पताल का इलाका नो हार्न जोन का इलाका है़ इसको लेकर पीडब्लूी विभाग को नो हॉर्न जोन का बोर्ड लगाना चाहिए था़ इससे रोगियों को काफी परेशानियों का समाना उठाना पर रहा है़
/ू/ररेफरल अस्पताल के पास नहीं लगा है नो हॉर्न जोन का बोर्ड
/रजाले : जाले समौली पीडब्लूडी सड़क में जाले थाना के सटे अवस्थित स्वास्थ्य विभाग की ओर से फर्स्ट रेफर यूनिट (रेफरल अस्पताल) के पास नो हॉर्न जोन का बोर्ड अब तक नहीं लगाया गया है़ इस सड़क का संबंघ प्रखंड मुख्यालय से होने की वजह से अक्सर वाहनों का दबाब रहता है़ कम चौड़ी सड़क […]
