स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने लगाये आरोपदरभंगा . बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ विशेष शाखा डीएमसीएच के पदाधिकारियांे की वार्त्ता डीएमसीएच अधीक्षक डा. शंकर झा के साथ गुरुवार को हुई. संघ के मंत्री सिकंदर कुमार के नेतृत्व में अधीक्षक के साथ हुई वार्त्ता के दौरान डीएमसीएच लेखापाल पर कई आरोप लगाये गये. संघ के मंत्री ने लेखापाल पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान में आनाकानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो लेखापाल के विरुद्ध आंदोलन किया जायेगा. उनका कहना था कि वेतन भुगतान में विलंब के कारण जहां एक ओर बैंक का ब्याज बढ़ जाता है वहीं सामान्य भविष्य निधि के कटौती में देरी के कारण ब्याज नहीं मिल पाता है. वार्त्ता के दौरान शिष्टमंडल में पंकज कुमार, प्रदीप कु मार राम, मेमन पासवान आदि शामिल थे.
ससमय वेतन भुगतान को ले वार्त्ता
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने लगाये आरोपदरभंगा . बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ विशेष शाखा डीएमसीएच के पदाधिकारियांे की वार्त्ता डीएमसीएच अधीक्षक डा. शंकर झा के साथ गुरुवार को हुई. संघ के मंत्री सिकंदर कुमार के नेतृत्व में अधीक्षक के साथ हुई वार्त्ता के दौरान डीएमसीएच लेखापाल पर कई आरोप लगाये गये. संघ के […]
