फोटो संख्या- 24परिचय- जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते एसएसपी मनु महाराज दरभंगा . हुजूर, पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है. अगर अभियुक्तों को नहीं पकड़ा गया तो मुझे तथा मेरे परिवार के सदस्यों पर जान का खतरा होने की संभावना है. गुरुवार को एसएसपी मनु महाराज के जनता दरबार में पहुंचे जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर निवासी सीताराम यादव के पुत्र पुनील कुमार ने फरियाद करते हुए उक्त बातें कही. उसका कहना था कि जमीनी विवाद का मुकदमा हार जाने के बाद जब मैं उस जमीन पर भैंस चरा रहा था तो नरेश यादव, हीरा यादव, तेतरी यादव के द्वारा लाठी, लोहे की रॉड तथा हसुआ से हमला कर दिया गया. हमले में उसके साथ उनका भतीजा मनीष कुमार, भाभी शांति देवी व बड़े भाई महेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्होंने न्याय की मांग करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की. एसएसपी के जनता दरबार में मारपीट, झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप सहित कई मामले में लोगों ने न्याय की मांग करते हुए आवेदन दिया. एसएसपी ने लोगों को आश्वासन देते हुए कई मामलों में संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश भी दिये.
अभियुक्तों को नहीं पकड़ रही पुलिस
फोटो संख्या- 24परिचय- जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते एसएसपी मनु महाराज दरभंगा . हुजूर, पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है. अगर अभियुक्तों को नहीं पकड़ा गया तो मुझे तथा मेरे परिवार के सदस्यों पर जान का खतरा होने की संभावना है. गुरुवार को एसएसपी मनु महाराज के जनता […]
