अराजपत्रित शिक्षक संघ का एक दिवसीय उपवास कल

दरभंगा . अराजपत्रिक प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में गुरुवार को नियोजित शिक्षकों के मांग के समर्थन में 18 अप्रैल को एक दिवसीय उपवास का निर्णय लिया गया. जिला सचिव मंडल एवं कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महानंद सिंह ने की. संघ ने निर्णय लिया हे कि उपवास कार्यक्रम डीएमसीएच स्थित कर्पूरी चौक […]

दरभंगा . अराजपत्रिक प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में गुरुवार को नियोजित शिक्षकों के मांग के समर्थन में 18 अप्रैल को एक दिवसीय उपवास का निर्णय लिया गया. जिला सचिव मंडल एवं कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महानंद सिंह ने की. संघ ने निर्णय लिया हे कि उपवास कार्यक्रम डीएमसीएच स्थित कर्पूरी चौक पर होगा. बैठक में स्नातक वेतनमान में कार्यरत शिक्षकों के भविष्य निधि कटौती के चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की मांग को शामिल करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रमंडलीय सचिव शकील अहमद, जिला सचिव रामदेव यादव सहित सज्जन पासवान, पवन कुमार यादव, अनिल कुमार, राम यादव, मोद नारायण पोद्दार, महेश यादव, तेजनारायण गांधी, महेश्वर यादव, देवनारायण यादव, मनोज ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >