/ू/रकैंपस .. एबजॉर्पसन एंड कंफर्मेशन कमेटी पुनर्गठित

दरभंगा . लनामिवि के एबजॉर्पसन एंड कंफर्मेशन कमेटी का पुनर्गठन कर दिया गया है. कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा की अध्यक्षता में समिति में प्रतिकुलपति प्रो सैयद मुमताजुद्दीन, पीजी अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ उत्तम लाल ठाकुर, एमएलएस कॉलेज सरिसववाही के प्रधानाचार्य डॉ सत्यनारायण पासवान, सिंडिकेट सदस्य डॅा विनोद कुमार चौधरी व डॉ आरएन सिंह समिति के सदस्य […]

दरभंगा . लनामिवि के एबजॉर्पसन एंड कंफर्मेशन कमेटी का पुनर्गठन कर दिया गया है. कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा की अध्यक्षता में समिति में प्रतिकुलपति प्रो सैयद मुमताजुद्दीन, पीजी अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ उत्तम लाल ठाकुर, एमएलएस कॉलेज सरिसववाही के प्रधानाचार्य डॉ सत्यनारायण पासवान, सिंडिकेट सदस्य डॅा विनोद कुमार चौधरी व डॉ आरएन सिंह समिति के सदस्य होंगे. समिति के संगठन सचिव सह कुलसचिव डॉ अजीत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति की बैठक 21 अप्रैल को कुलपति के कार्यालय प्रकोष्ठ में होगी. जेके कॉलेज जाकर कमेटी ने की जांच दरभंगा . लनामिवि के जेके कॉलेज के मामले की जांच के लिए गुरुवार को तीन सदस्यीय कमेटी ने कॉलेज जाकर जांच की. कुलसचिव डॉ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज के एक शिक्षक के साथ कॉलेज में मारपीट व अभद्र व्यवहार की शिकायत प्राप्त हुई थी. इसी आलोक में कमेटी का गठन किया गया. कमेटी ने गुरुवार को कॉलेज जाकर जांच की. कमेटी में छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ केपी सिन्हा, पूर्व सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो राजकिशोर झा एवं महाविद्यालय निरीक्षक (कला-वाणिज्य) डॉ एसपी गुप्ता शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >