फे सबुक पर भद्दा कमेंट क रने के मामले में एक गिरफ्तार

छात्रा ने दर्ज करायी थी प्राथमिकीबहादुरपुर. फेसबुक पर भद्दा कमेंट करने के मामले में एक व्यक्ति को बहादुरपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. एक छात्रा ने कुछ दिन पहले बहादुरपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करायी थी. थानाध्यक्ष डीएन मंडल ने बताया कि कोतवाली चौक नांका 5 निवासी मो. मसूद आलम […]

छात्रा ने दर्ज करायी थी प्राथमिकीबहादुरपुर. फेसबुक पर भद्दा कमेंट करने के मामले में एक व्यक्ति को बहादुरपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. एक छात्रा ने कुछ दिन पहले बहादुरपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करायी थी. थानाध्यक्ष डीएन मंडल ने बताया कि कोतवाली चौक नांका 5 निवासी मो. मसूद आलम के पुत्र मो. आरी आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छात्रा के आवेदन पर कांड संख्या 85/15 दर्ज कर अनुसंधान कार्य प्रारंभ कर दिया गया. इसमे फेसबुक में गलत ई-मेल आईडी बनाकर भद्दा कमेंट एवं अभद्र शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया गया था. दर्ज प्राथमिकी में मौलागंज निवासी मो. अनवर के पुत्र मंजर आलम उर्फ गुड्डू को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. थानाध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि दोनों अभियुक्त जीजा-साला है. मो. मसूद आलम गुड्डू का जीजा है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मो. मसूद को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही दूसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस मामले को लेकर बहादुरपुर पुलिस, लहेरियासराय पुलिस एकजुट होकर जगह जगह छापामारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >