सेविका के विरुद्ध शिकायत

कुशेश्वरस्थान पूर्वी . प्रखंड क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के भरडीहा गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 25 की सेविका आभा रानी के विरुद्घ दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार से लिखित शिकायत की है. इसमें मनमाने तरीके से केन्द्र का संचालन करने की बात कही है. शिकायत करने वालों में जयसी यादव, योगेन्द्र यादव, […]

कुशेश्वरस्थान पूर्वी . प्रखंड क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के भरडीहा गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 25 की सेविका आभा रानी के विरुद्घ दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार से लिखित शिकायत की है. इसमें मनमाने तरीके से केन्द्र का संचालन करने की बात कही है. शिकायत करने वालों में जयसी यादव, योगेन्द्र यादव, भंडारी यादव, अनिल, अशोक, लालबिहारी आदि शामिल हैं. बीडीओ ने बताया कि सीडीपीओ से जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >