बेनीपुर . नियोजित शिक्षकों की चल रही हड़ताल को लेकर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों का शैक्षणिक कार्य पूर्णत: ठप रहा. वहीं इन शिक्षकों के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित बिहार बंद बेनीपुर में बेअसर दिखा. अन्य दिनों की भांति जनजीवन सामान्य दिखा. इस संबंध में पूछने पर नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो रब्बानी ने कहा कि शिक्षक इसके लिए तैयार नहीं हुए. अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ बेनीपुर इकाई ने प्रखंड अध्यक्ष माधव झा की अध्यक्षता में बैठक कर नियोजित शिक्षकों की मांग को जायज बताते हुए उनके समर्थन में आगामी 16 अप्रैल को जिला में आयोजित बैठक में भाग लेने को कहा. बैठक में सचिव अरविंद झा, मो निजामुद्दीन, विक्रांत कुमार, रमेश चौधरी, हरिनारायण ठाकुर, इंद्रमोहन झा, आदि उपस्थित थे.
हड़ताल से ठप रहा शिक्षण कार्य
बेनीपुर . नियोजित शिक्षकों की चल रही हड़ताल को लेकर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों का शैक्षणिक कार्य पूर्णत: ठप रहा. वहीं इन शिक्षकों के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित बिहार बंद बेनीपुर में बेअसर दिखा. अन्य दिनों की भांति जनजीवन सामान्य दिखा. इस संबंध में पूछने पर नियोजित शिक्षक संघ […]
