बैशाखी मेला पर निकली शिव बारात

कुशेश्वरस्थान . प्रखंड क्षेत्र के हरिनगर गांव में बैशाखी मेले का बुधवार को भाजपा नेता कृष्णकांत राम ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर मेला समिति के द्वारा देर शाम को शिव-पार्वती विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें शिव के बारात संग सज-धज कर गाजे-बाजे के साथ बारात मेला स्थल पर पहुंचा. जहां […]

कुशेश्वरस्थान . प्रखंड क्षेत्र के हरिनगर गांव में बैशाखी मेले का बुधवार को भाजपा नेता कृष्णकांत राम ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर मेला समिति के द्वारा देर शाम को शिव-पार्वती विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें शिव के बारात संग सज-धज कर गाजे-बाजे के साथ बारात मेला स्थल पर पहुंचा. जहां बारात का मिथिला के रीति रिवाज से परिछन के संग विवाह कार्यक्रम शुरू हुए. इस दौरान लोगों के मनोरंजन को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम जागरण का आयोजन किया गया. मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष बाबूकांत चौधरी, सांसद प्रतिनिधि मणिकांत झा, दयाल झा सहित अनेक लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >