दरभंगा से अमृतसर तक चलायी जायेगी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन, शेखपुरा से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Darbhanga to Amritsar Train: यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने दो ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की है. एक ओर जहां दरभंगा से अमृतसर के लिए विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर शेखपुरा से नई दिल्ली के लिए पहली बार सीधी ट्रेन सेवा शुरू की गई है. ये दोनों सेवाएं यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेंगी.

Darbhanga to Amritsar Train: गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दरभंगा से अमृतसर के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन दरभंगा से 11 मई से 13 जुलाई तक हर रविवार को 04607 नंबर से चलेगी. यह ट्रेन सुबह 4:00 बजे दरभंगा से निकलेगी और समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, मुरादाबाद, यमुनानगर और जगाधरी स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 10:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी. वापसी में अमृतसर से यह ट्रेन 9 मई से 11 जुलाई तक हर शुक्रवार को 04608 नंबर से रात 8:10 बजे रवाना होगी और रविवार को 2:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

शेखपुरा से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा

देश की आज़ादी के बाद पहली बार शेखपुरा से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू की गई है. इससे शेखपुरा जिले के लोगों में खुशी का माहौल है. जमुई के सांसद अरुण भारती ने इस ट्रेन सेवा की शुरुआत पर खुशी जताई है और इसके लिए चिराग पासवान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह ट्रेन सेवा न केवल शेखपुरा की जनता के लिए यात्रा की सुविधा का एक नया माध्यम बनेगी बल्कि विकास के नए द्वार भी खोलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ट्रेन के बारे में जानिए

6 मई से 11 जुलाई तक शेखपुरा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04063) मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन सुबह 7:00 बजे शेखपुरा जंक्शन से रवाना होगी और रात 3:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में, 5 मई से 10 जुलाई तक गाड़ी संख्या 04064 सोमवार और गुरुवार को नई दिल्ली से शेखपुरा के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे शेखपुरा जंक्शन पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में जैसे वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया जंक्शन, गया जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और गोविंदपुरी जंक्शन पर रुकते हुए दिल्ली पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >