परियोजना कार्य को ले बाधित रहेगी बिजली

दरभंगा : टावर चौक पर बुधवार को नया ट्रांसफार्मर लगाये जाने को लेकर बुधवार की सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. मोगलपुरा मोहल्ला में सर्विस कनेक्शन का काम करने के लिये सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी. हाउसिंग कॉलोनी व बरहेता बांध […]

दरभंगा : टावर चौक पर बुधवार को नया ट्रांसफार्मर लगाये जाने को लेकर बुधवार की सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. मोगलपुरा मोहल्ला में सर्विस कनेक्शन का काम करने के लिये सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी.

हाउसिंग कॉलोनी व बरहेता बांध पर 11 केवीए लाइन में कार्य करने को लेकर सुबह 10 बजे से 11 बजे व दोपहर 12 बजे से एक बजे तक अलग-अलग समय में एचटी लाइन की आपूर्ति बंद रहेगी. लहेरियासराय स्टेशन से टावर तक पोल हटाने को लेकर रात के नौ बजे से एक बजे तक शटडाउन रहेगा. इस दौरान कोर्ट, समाहारणालय क्षेत्र, जेल, बस स्टैंड, पीएचडी, एसएसपी ऑफिस व पुलिस लाइन का बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >