गृहविहीनों के लिए पीएम आवास योजना के अंतर्गत नगर निगम में शिविर आज

15 दिनों में नींव तक कार्य कर लेने पर लाभुकों के खाते में भेजी जायेगी प्रथम किस्त की राशि दरभंगा : गृहविहिनों को आवास उपलब्ध कराने के लिये नगर निगम में बुधवार को शिविर लगायी जायेगी. स्वीकृत आवेदनों में जिन लाभार्थियों का भूं-खड संबंधी कागजात जांच में सही पाये गये हैं, उन्हें शिविर में निर्माण […]

15 दिनों में नींव तक कार्य कर लेने पर लाभुकों के खाते में भेजी जायेगी प्रथम किस्त की राशि

दरभंगा : गृहविहिनों को आवास उपलब्ध कराने के लिये नगर निगम में बुधवार को शिविर लगायी जायेगी. स्वीकृत आवेदनों में जिन लाभार्थियों का भूं-खड संबंधी कागजात जांच में सही पाये गये हैं, उन्हें शिविर में निर्माण कार्य शुरु करने के लिये अनुमति पत्र (कार्यादेश) का वितरण किया जायेगा. कार्यादेश का वितरण शिविर में दोपहर एक बजे से किया जायेगा. 19 वार्ड के चयनित लाभुकों के बीच इसका वितरण होना है. इसमें वार्ड एक, दो, तीन, सात, आठ, 13, 15, 18, 27, 28, 32, 33, 34, 37, 40, 42, 43, 46 तथा 48 के लाभुक शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >