20 को दरभंगा व मधुबनी का बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप

दरभंगा : दरभंगा व मधुबनी में सभी पेट्रोल पंप 20 दिसंबर को 24 घंटे के लिए बंद रखा जायेगा. यह निर्णय पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने मंगलवार को लिया है. इसकी तैयारी को लेकर केवटी प्रखंड के खिरमा स्थित अमना हाइवे फ्यूल परिसर में पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक अशोक मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को […]

दरभंगा : दरभंगा व मधुबनी में सभी पेट्रोल पंप 20 दिसंबर को 24 घंटे के लिए बंद रखा जायेगा. यह निर्णय पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने मंगलवार को लिया है.

इसकी तैयारी को लेकर केवटी प्रखंड के खिरमा स्थित अमना हाइवे फ्यूल परिसर में पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक अशोक मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. पेट्रोल पंप के डीलर सह होली मेरी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक शिव किशोर राय ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन पेट्रोल पंपों पर बढ़ रही अपराधिकघटना शुभ संकेत नहीं है.

यह पंगु, प्रशासनिक की विफलता की निशानी है. अब तक कई पेट्रोल पंप डीलर, प्रबंधक एवं पंप से जुड़े कार्यकर्ता अपराधियों की गोली के शिकार हो चुके हैं. अपराधी का मनोबल प्रशासनिक विफलता की वजह से बढ़ता ही जा रहा है.

16 दिसंबर को मधुबनी जिला के रैयाम स्थित सुनैना किसान सेवा केंद्र के संचालक धनंजय झा को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी तथा रुपया लूट लिया. इसके लिए स्थानीय प्रशासन शत प्रतिशत जिम्मेवार है. पेट्रोल पंप संचालकों को उचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग को लेकर 24 घंटा पंप बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

अध्यक्षता करते हुए अशोक मित्तल ने कहा कि पेट्रोल पंप बंद रखने की अग्रिम सूचना प्रशासन को दे दी गई है. बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में प्रशासन का रुख सकारात्मक नहीं रहा, तो आगे भी पंप बंद रखने का निर्णय लिया जा सकता है. बैठक में आनंद डोकानिया, विजय रंजन, मनीष महासेठ, राहुल पूर्वे, प्रदीप लाड़िया, राजेश कुमार झा आदि पंप संचालक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >